किरंदुल — छत्तीसगढ़ महिला संगठन शाखा किरंदुल द्वारा सावन झूला कार्यक्रम बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन की संरक्षक कॉ. मंजू पांडे के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सावन कार्यक्रम क्यों मनाया जाता है, और इसकी विशेषता पर संगठन के सीनियर महिला साथी ममता लोनहारे, पार्षद लीना सोनी, गिरिजा, पदमा, विजया डांगे, ने विस्तार पूर्वक बताया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए महिला साथियों द्वारा समूह नृत्य, गीत, तथा अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर सभी ने एक नए थीम के साथ अपने हाथों से प्लास्टिक बोतल, कांच के बोतल जैसे वेस्ट चीजों से गमला बना के डेकोरेशन किया । साथ ही सबने वृक्षारोपण में भी अपनी भागीदारी दी। कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष अनिल राजी मोल, उपाध्यक्ष रंजना रेड्डी, लक्ष्मी पोयम, कविता गुरु, दीपा, संतोषी ज़ुमड़े, भानु, अन्य महिला साथी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन संगठन सचिव भावना सर्वदे द्वारा किया गया।
