एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के लोडिंग प्लांट में कार्यरत है खेमलाल निषाद ।
किरंदुल – देश में लौह अयस्क उत्पादन और प्रेषण की अव्वल नम्बर की नवरत्न कंपनी नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन यानी एनएमडीसी की मदर प्रोजेक्ट एनएमडीसी किरंदुल परियोजना जहाँ एक तरफ अपने अधीनस्थ कर्मचारियों और अधिकारियों के लोहे जैसे मजबूत इरादों के साथ लोह अयस्क उत्पादन और प्रेषण के नित्य नए नए रिकॉर्ड कायम करते हुए देश और राज्य के साथ साथ दंतेवाड़ा जिले एवं सम्पूर्ण बस्तर संभाग की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की कड़ी में अहम भूमिका निभा रही हैं ।
तो वहीं दूसरी और एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के द्वारा लोह अयस्क के प्रेषण में सहभागिता निभाने के साथ ही साथ उस ही एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के लोडिंग प्लांट में एमसीओ ग्रेड 1 के पद पर कार्यरत कर्मचारी खेमलाल निषाद ने अपनी प्रतिभाशाली पेंटिंग की कला से एनएमडीसी के अधिकारियों और कर्मचारियों का दिल जीत लिया है । इस संबंध में चर्चा करते हुए उनके कार्यस्थल लोडिंग प्लांट के साथी वरिष्ठ कर्मचारी सन्मुख राव ने कहा कि इस प्रतिभाशाली पेंटर की कला को देखकर लगता है कि वे अपने क्षेत्र में एक उस्ताद हैं । उनकी पेंटिंग्स में जो भावनाएँ और रंग हैं, वे सचमुच दिल को छू लेने वाले हैं। सन्मुख राव ने कहा कि खेमलाल निषाद की इस पेंटिंग की कला में एक अनोखी दुनिया है जो हमें सोचने पर मजबूर करती है। उनकी पेंटिंग्स में जो गहराई और भावनाएं हैं वो सचमुच में अद्धभुत है ।
