बागबाहरा – 24 जुलाई 2025 को बागबाहरा थाना क्षेत्र में एक विशेष अभियान के तहत गांजा तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस को एक मुखबिर से सूचनामिली थी कि एक व्यक्ति कत्था रंग की TVS जुपिटर स्कूटी (नंबर OD 26 G9776) में अवैध रूप से गांजा ले जाकर महासमुंद की ओर आ रहा है।इस सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और बागबाहरा पुलिस की संयुक्त टीम ने NH 353 पर वाहनों की सघन जांच शुरू की। जांच के दौरान ओडिशा की दिशा से आ रही स्कूटी को ग्राम दारगांव के पास रोका गया। स्कूटीचालक से पूछताछ में उसने अपना नाम जितेन्द्र प्रधान उर्फ कुनु, पिता का नाम बलभद्र प्रधान, उम्र 39 वर्ष, निवासी लखना थाना क्षेत्र, जिला नुआपाड़ा (उड़ीसा) बताया।जब पुलिस ने उससे महासमुंद आने का कारण और स्कूटी में रखे सामान के बारे में पूछा तो उसने अस्पष्ट और विरोधाभासी बयान दिए, जिससे संदेह और गहराया। संदेह के आधार पर जब स्कूटी की तलाशी ली गई, तो एक प्लास्टिक की बोरी में गांजा पाया गया।तौल कराने पर गांजे का वजन कुल 10.052 किलोग्राम निकला, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,50,000 आंकी गई। आरोपी से गांजा जब्त कर लिया गया और उसके खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(ख) के अंतर्गत थाना बागबाहरा में अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
