केंद्रीय विद्यालय किरन्दुल का कक्षा 10वी एवम 12 वीं का परीक्षाफल रहा शत प्रतिशत ।

किरंदुल- सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन सीबीएसई द्वारा मंगलवार को 2024-25 सत्र कक्षा दसवीं एवं बारहवीं का परिणाम घोषित किया गया है।जिसमें केंद्रीय विद्यालय किरंदुल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा कक्षा 10वी एवम् 12 वीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।विद्यालय के कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय की छात्रा पायल देवांगन ने 88.2%. प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया । कुमारी गरिमा कोकाडे ने 87% प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं कुमारी अनुश्री कृष्णा ने 85.6% प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कला संकाय में कक्षा 12वीं में ऋषभ अग्रवाल ने 87.2% प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम,कुमारी एस मानशा ने 86.8% प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं टिकेश्वर प्रसाद रावटे 84.6% प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहें।कक्षा 10 वीं में कुमारी रीति गुप्ता ने 97.6% प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।कुमारी एन वर्शिनी रेड्डी ने 95.6% प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा कुमारी अपूर्वा भूषण ने 94.6% प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।विद्यार्थियों ने इस सफलता का पूरा श्रेय छात्रों नेविद्यालय प्राचार्य बलजिंद्र सिंह,समस्त शिक्षकगण एवं अभिभावकों को दिया। इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने छात्रों को शुभकामनाएं देकर उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्राचार्य बलजिंद्र सिंह ने एनएमडीसी मुख्य महाप्रबंधक एवं विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष संजीव साही तथा समस्त गणमान्य अधिकारियों को इस उपलब्धि में सहयोग करने हेतु आभार व्यक्त किया l