नगरी/राजशेखर नायर – नगरी विकासखंड के कई इलाकों में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट बदली है। गरज-चमक के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।अचानक तेज हवाएं चलने लगी और गरज के साथ बारिश भी हुई जिससे धान और सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचा है।
