“गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ हवन” अभियान के तहत हुए अनुष्ठान।

नगरी/राजशेखर नायर – गायत्री शक्तिकेन्द्र नगरी के आह्वान पर चलाए जा रहे “गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ हवन” अभियान के अंतर्गत आज दिनेश्वरी नेताम (पूर्व अध्यक्ष, जनपद पंचायत नगरी) एवं महेन्द्र नेताम (पूर्व सरपंच) ने अपने निज निवास में विधिवत रूप से गायत्री यज्ञ हवन कर इस पुनीत अभियान में सहभागी बन कर जीवन को कृतार्थ किया।

इस अवसर पर उन्होंने विश्व शांति, वायुमंडल एवं प्रकृति शोधन तथा आत्मिक एवं पारिवारिक समृद्धि की कामना करते हुए आहुतियाँ समर्पित कीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से न केवल वातावरण शुद्ध होता है, बल्कि पारिवारिक सुख-शांति और सामाजिक समरसता को भी बल मिलता है।

गायत्री शक्तिकेन्द्र नगरी द्वारा संचालित यह अभियान जन-जन को भारतीय संस्कृति और यज्ञ परंपरा से जोड़ने का एक अभिनव प्रयास है, जिसमें क्षेत्र के अनेक श्रद्धालुजन सहभागी बन रहे हैं।