दो प्रकरणों में अलग-अलग 852 पैकेट एवं 06 कार्टून में भरे विभिन्न प्रकार के पटाखे, अनुमानित कीमत ₹71,440/- के अवैध भंडारण का खुलासा।
आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस एवं विस्फोटक अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई।
पुलिस अधीक्षक बालोद किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बालोद विनय कुमार साहू के मार्गदर्शन में, निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा थाना प्रभारी बालोद के नेतृत्व मे थाना बालोद पुलिस द्वारा अवैध पटाखों के भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
📌 प्रकरण का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 17.10.2026 को थाना बालोद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बालोद क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने मकान एवं दुकान में विभिन्न प्रकार के पटाखों का अवैध रूप से भंडारण कर बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर जांच एवं तलाशी की गई।
🔹 प्रथम प्रकरण
पुलिस टीम द्वारा वार्ड क्रं 09 मरारपारा बालोद आरोपिया के मकान में तलाशी लेने पर विभिन्न प्रकार के लगभग 852 पैकेट पटाखे, जिनकी अनुमानित कीमत ₹46,440/- है, बरामद किए गए। पटाखों के भंडारण एवं बिक्री के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस द्वारा पटाखों को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 288 एवं विस्फोटक अधिनियम, 1984 की धारा 9(ख)(1)(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
नाम आरोपियाः- श्रीमति पार्वती देवांगन पति अजय देवांगन उम्र 38 वर्ष पता वार्ड क्रं 09 मरारपारा बालोद थाना व जिला बालोद (छ.ग.)
🔹 द्वितीय प्रकरण
इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा एक अन्य स्थान साकिर मनिहारी दुकान सदर रोड बालोद पर कार्रवाई करते हुए आरोपी की दुकान एवं मकान से विभिन्न प्रकार के कार्टून में भरे भिन्न-भिन्न के पटाखे, जिनकी अनुमानित कीमत ₹25,000/- है, बरामद किए गए। पटाखों के भंडारण एवं बिक्री के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर उक्त पटाखों को जब्त किया गया। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 288 एवं विस्फोटक अधिनियम, 1984 की धारा 9(ख)(1)(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
नाम आरोपीः- मो0 साकिब पिता अब्दुल साकिर उम्र 35 वर्ष पता वार्ड क्रं 08 सदर रोड बालोद थाना व जिला बालोद (छ.ग.)
🚔इस प्रकार दोनों प्रकरणों में विभिन्न प्रकार के पटाखे, अनुमानित कीमत ₹71,440/- के बरामद कर जप्त किए गए हैं। पुलिस द्वारा दोनों मामलों में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है।
🚔 बालोद पुलिस की अपील
आम नागरिकों से अपील है कि पटाखों का भंडारण एवं विक्रय निर्धारित नियमों तथा वैध अनुमति के अनुसार ही करें। अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बालोद पुलिस- आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।
