कोरोनावायरस से जंग लड रही प्रसूता ने कोविड अस्पताल में स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म। जच्चा, बच्चा दोनों सुरक्षित…

संभागीय प्रमख सरगुजा
मोहम्मद इकरार अहमद

सरगुजा/सूरजपुर – कोरोनावायरस के हाहा कार से जिले के कोविड अस्पताल में तमाम अव्यस्थाओ के बीच एक सुखद खबर यह सामने आई है कि बीती रात कोविड अस्पताल में एक बच्चे की किलकारियों से पूरा अस्पताल गूंज उठा। कोविड अस्पताल में एक कोविड संक्रमित महिला ने स्वस्थ बच्चे को बीती रात जन्म दिया है। करंजी क्षेत्र की रहने वाली गर्भवती महिला 22 तारीख को कोरोना संक्रमित पाए जाने पर कोविड अस्पताल भर्ती कराया गया था। 25 तारीख जहां उसे बीती रात प्रसव पीड़ा होने पर ड्यूटी में मौजूद डॉ सुमित सोनी अमित तिरकी व नर्स राजकुमारी मैंगो सुनीता सिविल सर्जन शशी तिरकी के मार्ग दर्शन में महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। जहाँ पर महिला ने लड़के को जन्म दिया।फिलहाल जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य है।

हाल फिलहाल में अभी तक कोविड अस्पताल में तीन नवजातों का सुरक्षित जन्म हुआ है।इधर कोविड अस्पताल में तमाम अव्यस्थाओ की बात सामने आ रही थी जिससे अस्पताल प्रबंधन की बेहद किरकिरी हो रही थी पर शनिवार को अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गम्भीरता से लिया और कोविड अस्पताल की व्यवस्था में कसावट लाते हुए साफ सफाई आदि कराई है जिससे भर्ती मरीजो ने राहत महसूस की है।