एनएमडीसी देगी कोविड टीकाकरण के लिए विशेष अवकाश…

बचेली/ अमलेंदु चक्रवर्ती – प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए एनएमडीसी मुख्यालय द्वारा अपने कर्मचारियों और अधिकारीयों को कोविड-19 के टीकाकरण हेतु प्रोत्साहित करने के लिए विशेष अवकाश देने का आदेश जारी किया गया है। कर्मचारियों को टीकाकरण के दिन विशेष अवकाश दिया जाएगा। बता दे कि कुछ दिनों पहले मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आशीष यादव ने एन एम डी सी मुख्यालय को पत्र लिखकर टीकाकरण हेतु कर्मचारियों को विशेष अवकाश देने की मांग की थी। जिसको एनएमडीसी प्रबंधन ने संज्ञान में लेते हुए प्रबंधन ने अवकाश का आदेश जारी किया। प्रबंधन के आदेश से श्रमिकों में खुशी है और मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन ने प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। वही श्रमिकों ने इंटक के माहासचीव आशीष यादव का भी आभार जताया उन्ही की पहल से सभी श्रमिकों को इसका लाभ मिलेगा।