पखांजूर–बिप्लब कुण्डू–27.4.21/ अंतागढ़ विधायक माननीय श्री अनुप नाग जी ने आज अंतागढ़ के लाइवलीहुड कॉलेज में 50 बेड के कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ किया, उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों और डॉक्टरों के साथ कमरों में जाकर सुविधाओं, व्यवस्थाओं और ऑक्सीजन सिलेंडरों का जायजा लिया । विधायक जी ने कहा कि यहां कोरोना संक्रमित लोगों को निःशुल्क बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी । 24 घंटे डाक्टर और नर्सिंग देखभाल के साथ ही गर्म भोजन, पानी और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया है, यहां 5 बिस्तरों में ऑक्सीजन सुविधा भी उपलब्ध है!
विधायक अनुप नाग जी ने कोविड केयर सेंटर में मरीजों के बेहतर इलाज प्रदान करने के लिए विशेष और अति महत्वपूर्ण रूप से अपने विधायक निधि से ऑक्सीजन सिलेंडर, पल्स ऑक्सीमीटर और अन्य अति आवश्यक संसाधनों की आपूर्ति के लिए 5 लाख रुपयों की स्वीकृति दी ।
और कोविड केयर सेंटर में 24 घंटे निरंतर सेवा कर रहे नर्स एवं स्टाफ ने विशेष रूप से विधायक महोदय जी से मनोरंजन के साधन की मांग करते हुए कहा की न तो उन्हें छुट्टी मिलती है और न ही घर जाने का मौका, इसीलिए उनके मनोबल को बनाए रखने और मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए विधायक जी ने तत्काल टेलीविजन और सेट अप बॉक्स की स्वीकृति दी।
अंत में विधायक जी ने लोगों से अपील की कि वे लॉकडाउन का पालन करें, कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाएं, दो गज की दूरी बनाकर रखें और हाथों को सैनिटाइज करते रहें। उन्होंने कहा कि वैक्सीन जरूर लगवाएं। वैक्सीन लगवाने में कोई डर नहीं होनी चाहिए, इससे किसी तरह की परेशानी नहीं होती। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कोरोना वेक्सीन लगवाया है, मैंने भी लगवाया है, सभी अधिकारियों ने भी लगवाया है उन्होंने कहा सभी पात्र लोग कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं, कार्यक्रम में अंतागढ़ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश चंदेल, BMO डॉ रामटेके, CMO नगर पंचायत अन्तागढ़ सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।
