गाइडलाइंस का पालन नही करने वालो पर पखांजुर SDM धंनजय नेताम की कार्यवाही…

पखांजूर–बिप्लब कुण्डू-27.4.21/ कोरोना को लेकर स्थानीय प्रशासन सतर्क लॉक डाउन के गाइडलाइंस को मध्यनजार रखते हुए क्षेत्र में चल रही विवाह कार्यक्रम में प्रशासन द्वारा दी गई लोगो की संख्याओं की मंजूरी को जिन जिन लोगो द्वारा नही पालन किया गया उनपर पखांजुर SDM धंनजय नेताम द्वारा प्रत्येक व्यक्ति के हिसाब से 500-500 रुपए का अर्थदंड कर कार्यवाही की गई जिसपर स्थानीय लोगों द्वारा इस कार्यवाही की सराहना किया गया, लोगो का कहना है कि कोरोना का जिसपर प्रकोप से क्षेत्र में हाहाकार मचा है जिसपर सभी लोगो को जिम्मेदारी से कोरोना से लड़ने की जरूरत है वही अगर क्षेत्र के लोग गाइडलाइंस का पालन नही करेंगे तो पूरे क्षेत्र के लोगो की जान जोखिम में आ सकती है? स्थानीय प्रशासन की इसप्रकार की कार्यवाही से लोगो मे गाइडलाइंस पालन करने का भय बना रहेगा और साथ ही साथ क्षेत्र के लोगो की जान भी सुरक्षित रहेगी । परलकोट क्षेत्र के विवाह कार्यक्रम में जिन लोगो पर कार्यवाही की गई उनके नाम कुछ इस प्रकार है ।

भरत पिता किरण भक्त पिवहीँ 15 -2000 ₹ शादी,
2- खोकन राय पिता नगेन्द्र पीवहीँ-72 शादी 3000 ₹
3-असीम कीर्तनिया पिता अनंत कीर्तनिया पीवहीँ 43 शादी 5500 ₹
4- दिलीप सिकदार पिता भोला नाथ पीवहीँ 39 शादी 1000 ₹
राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम की कार्यवाही जुर्माना किया गया
नायाब तहसीलदार सुनील ध्रुव ,TI पखांजूर शरद दुबे, राजस्व निरीक्षक रामलाल नेताम, पटवारी नितेश जोशी, कमल ठाकुर, कौशल भागवत ,प्रफुल वट्टी ,अविशेक निषादराज , धीरज साहू शामिल थे ।