किशोर बाला,जिला ब्यूरो
कांकेर – वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान को लगातार प्रभावी रूप से संचालित करते हुए हथियार,एम्युनेशन,बीजीएल सेल,बारूद सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद।डीआरजी,बीएसएफ एवं बीडीएस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता के साथ सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी. बद्री नारायण मीणा(भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज के निर्देशन में, दीपक तिवारी डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर, निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर एवं रणधीर सिंह गिल सेनानी 40 वीं वाहिनी बीएसएफ कोयलीबेड़ा के मार्गदर्शन में जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान संचालित किया जा रहा है।इसी क्रम में डीआरजी, बीएसएफ एवं बीडीएस टीम के संयुक्त बल द्वारा संचालित
*अभियान के दौरान नक्सल डम्प से-:*
UBGL-01नग
देशी कटटा-01नग
UBGLसेल-02नग
A k 47 राउण्ड़-02 नग
303 रायफल राउण्ड-14 नग
SLR राउण्ड-99 नग
8mm राउण्ड-21
9mm पिस्टल राउण्ड-23 नग
AK47 मैग्जीन-02 नग
SLR मैग्जीन 01नग
बीजीएल सेल-10 नग
बीजीएल राउण्ड-10 नग
डेटोनेटर-20 नग
फटाका बारुद-10kg
बैनाकुलर-01नग
व अन्य नक्सल सामग्री बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
घटना का संक्षिप्त विवरण :-
दिनांक 27.07.2026 को जिला कांकेर -थाना कोयलीबेड़ा के ग्राम गटटाकाल -दरवीकोड़ो के मध्य जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल डम्प से हथियार एम्युनेशन,बीजीएल सेल,बारूद सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया। बीजीएल सेल,डेटोनेटर,बारूद को सुरक्षा की दृष्टिकोण से बीडीएस टीम ने मौक पर डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया।
टीम कंमाडर:-
01.जगदीश प्रसाद बाना इंस्पेक्टर बीएसएफ 40 वीं वाहिनी
02 निर्मल जांगड़े निरीक्षक थाना प्रभारी कोयलीबेड़ा
03 अनूज कुमार इंस्पेक्टर बीएसएफ 40 वीं वाहिनी
04.नवीन प्रकाश उप निरीक्षक बीएसएफ 40 वीं वाहिनी
04.रजत जेफ उप निरीक्षक बीएसएफ 40 वाहिनी
05.उकेश कोर्राम सहायक उप निरीक्षक डीआरजी टीम कंमाडर
06.इत्तेफाक अहमद सहायक उप निरीक्षक बीएसएफ 40 वाहिनी
कांकेर पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
