गुरुनानक देव जी का नगर कीर्तन आज, प्रकाश उत्सव कल ।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – गुरूनानक देव जी के प्रकाश उत्सव को लेकर सिख समाज में खासा उत्साह है। प्रतिदिन प्रभातफेरी निकाली जा रही है। 14 नवंबर को शाम 4 बजे गुरूद्वारा से नगर भ्रमण के लिए पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकलेगा जो नगर भ्रमण करते हुए वापस गुरूद्वारा पहुंचेगी। इस दौरान सिख समाज के अलावा अन्य समाज व जनप्रतिनधि द्वारों स्वागत किया जाएगा। 15 नवंबर को गुरूनानक देव जी का प्रकाश उत्सव होगा।

जसबीर सिंह मक्कड़ ने बाताया कि सुबह से कीर्तन दरबार व दोपहर में गुरू का अटूट लंगर होगा। रात्रि में कीर्तन दरबार के साथ मध्य रात्रि 1.35 को गुरूनानक देव जी का प्रकाश उत्सव मनाया जाएगा। गुरू जी की जयंती को लेकर शहर के लोहिया चौक से लेकर गुरूद्वारासाहब तक भव्य विद्युत सज्जा की गई है। वहीं, प्रतिदिन सिखजनों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जा रही है। उत्सव को लेकर शहर के लोहिया चौक में भव्य पंडाल लगाया गया है। जहां प्रतिदिन प्रभात फेरी के दौरान 400 लोगों के लिये जलपान की व्यवस्था हो रही है। शाम सर्व समाज की ओर यहां भजन, संकीर्तन तथा गुरूजी के पवित्र शबद कीर्तन का गायन हो रहा है। इस एक ही पंडाल के नीचे जहां हिंदू समाज की ओर से भजन, जसगीत प्रस्तुत किये जा रहे तो सिख समाज की बहने शबद गा रही हैं। 10 साल पूर्व महज एक छोटे रूप में शुरू किया गया यहा आयोजन वृहत हो चुका है। यहां के सेवादार गुरूबचन इच्छप्राणी ने बताया कि रोजाना 400 से 500 लोग सभी समाज वर्ग के लोग लोहिया चौक में जुटकर जलपान ग्रहण करते हैं।

इस बार गुरूप्रसादी के रूप में प्रतिदिन पृथक पृथक जलपान परोसा जा रहा है। यहां लगे स्टॉल में सभी समाज के लोग स्वयं से सेवा देने रोजाना पहुंचते हैं। वहीं सिख समाज की महिलायें रसोई का काम सम्हाल रही हैं।