रेडक्रॉस सामान्य सभा की बैठक में जिला प्रबंध समिति सदस्यों का निर्वाचन किया गया।

राजिम – भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी राज्य शाखा छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार श्री दीपक अग्रवाल कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा गरियाबंद के निर्देशानुसार एवं विशेष मार्गदर्शन में रेडक्रॉस सामान्य सभा की बैठक आज 14/11/2024 को ऑक्सन हॉल (वन-विभाग) गरियाबंद में आयोजित की गई। कलेक्टर महोदय द्वारा मनोनित रेडक्रॉस निर्वाचन अधिकारी  राकेश कुमार गोलछा संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा0) की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें डॉ. गॉर्गी यदु पाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सचिव भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा गरियाबंद, श्री ए.के. सारस्वत जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद, जिला प्रभारी रेडक्रॉस डॉ. लक्ष्मीकांत जांगड़े तथा जिला संगठक श्री रोमन लाल साहू सहित रेडक्रॉस की सदस्यता ग्रहण किये संरक्षक, उपसंरक्षक, एवं आजीवन सदस्य उपस्थित थे।

जिसमें श्री रोमन लाल साहू ने रेडक्रॉस के बारे में उपस्थित सदस्यों को जानकारी दी। तत्पश्चात् निर्वाचन अधिकारी द्वारा रेडक्रॉस सामान्य सभा की बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की गई, सामान्य सभा बैठक के उद्देश्य को अवगत कराया गया तत्पश्चात् सभी सदस्यों को जिला प्रबंध समिति हेतु नाम प्रस्ताव मंगाये जिसमें प्रस्तावित नाम के संबंध में किसी को कोई आपत्ति हो तो आपत्ति का अवसर प्रदान किया। प्रस्तावित नाम पर कोई आपप्ति नहीं प्राप्त होने पर प्रस्तावित सदस्यों को सर्व सम्मति से जिला प्रबंध समिति हेतु निर्विरोध सदस्य घोषित किया गया।

बैठक स्थल में स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय टीम द्वारा विश्व मधुमेह दिवस मनाते हुए उपस्थित सदस्यों का मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की जांच भी की गई। इस अवसर पर रेडक्रॉस सम्मानीय सदस्य बैसाखू राम साहू, संजय नेताम, बोधन साहू, श्रीमती पुष्पा साहू, देवसिंग रात्रे, श्रीमती मधुबाला रात्रे, खिरलाल नागेश, मनोज पटेल, चंद्रशेखर साहू, श्री संतोष साहू, श्रीमती देवकी साहू, विजय कश्यप, नथमल शर्मा, श्री फारूक मेमन, रोमन लाल साहू सहित जिला के संरक्षक, उपसंरक्षक, आजीवन सदस्यगण बैठक में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग से  सोमेश्वर ठाकुर, प्रतीक चन्द्रवंशी, संदीप वर्मा, चन्द्रभान देववंशी, दिनेश यादव तथा महाविद्यालय से रेडक्रॉस प्रभारी एवं वालेन्टियर छात्र-छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।