फर्जी तरीके से विवाह कर ठगी करने वाली लूटेरी दुल्हन समेत गिरोह गिरफ्तार।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद। फर्जी नाम से शादी कर गिफ्ट में मिले सामान, सोने, चांदी को लेकर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन व उनके एक सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ये आरोपी ओडिशा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में छुपकर रह रहे थे।

पूरे प्रकरण में चार आरोपी जिसमें दो अग्रिम जमानत पर है। स्थानीय कंट्रोल रूम में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसडीओपी प्रेम साहू ने बताया कि पैसा लुटने की नीयत से दुल्हन और उसके साथियों द्वारा साजिश के तहत ममता पटेल नाम के साथ भंवरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जोगीदादर निवासी प्रार्थी हेमकुमार चौधरी के साथ विवाह तय कराकर आरोपियों के द्वारा प्लानिंग के तहत 25 फरवरी 2024 को राधा स्वामी मंदिर सुहेला उडीसा में प्रार्थी एवं ममता पटेल का फर्जी शादी कराया गया। शादी कराने के एवज में प्रार्थी से तीन लाख रूपये लिया गया। शादी के पश्चात आरोपी ममता पटेल नाम की दुल्हन बनकर प्रार्थी के घर आयी और मौका देखकर उपहार स्वरूप मिले सोने का लाकेट, चांदी का मंगलसूत्र, चांदी का पायल, एक मोबाईल फोन कुल कीमती 70 हजार रूपये लेकर भाग जाने की लिखित आवेदन पर चौंकी भंवरपुर थाना बसना में धारा 419,420,406,34 भादवि का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की तलाश में तकनीकि सहायता ली गई और उडीसा, छत्तीसगढ के कई संभावित जगहों पर छापे मारी कि गई। मास्टर माइंड आरोपी गुप्ता सुनानी उर्फ राकेश पिता अनामा सुनानी साकिन ग्राम डुगरीगुडा थाना बेलपाडा जिला बलांगीर उडिसा, दुल्हन ममता सराफउर्फ ममता पटेल पिता पुर्णा बाघ उम्र 30 साल साकिन डोंगरीगुडा थाना बेलपाडा जिला बलांगीर उडिसा को 12 नवंबर को खपराकोल बलांगीर नक्सल प्रभावित इलाके में छुपे हुये थे जिन्हे पुलिस अभिरक्षा में लेकर चौंकी भंवरपुर लाया गया। पूछताछ उपरांत आरोपी गुप्ता सुनानी उर्फ राकेश से मोबाईल फोन एवं ममता बाघ उर्फ ममता पटेल के द्वारा पेश करने पर पहने हुये सोने एवं चांदी के गहनों को जप्त कर चैकी भवरपुर थाना बसना में 419,420,406,34 भादवि के तहत् कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया गया है। आरोपियों के पुराने रिकार्ड खंगाले जा रहे है।