धमतरी पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्यवाही, 1लाख 3हजार रुपये के साथ 18 जुआरियों को पकड़ा।

18 जुआरियों से 1,03,050 रुपए नगद एवं 02 बंडल 52 पत्ती ताश जप्त कर,चौकी बिरेझर द्वारा धारा 3(2)जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

श्रवण साहू

कुरूद। धमतरी जिले के चौकी बिरेझर द्वारा ग्राम मड़ेली चिराईया खार के पास मैदान में 02 अलग-अलग फड़ो में जुआ खेल रहे कुल 18 जुआरियों से 1,03,050 रुपए नगद एवं 02 बंडल 52 पत्ती ताश जप्त कर उनके विरुद्ध चौकी बिरेझर में वैधानिक कार्यवाही किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मड़ेली भाठापारा,चिराईया खार के पास मैदान में ताश जुआ खेल रहे की सूचना पर तत्काल बिरेझर पुलिस द्वारा मुखबिर के बताये स्थान ग्राम मड़ेली भाठापारा चिराईया खार के पास मैदान में जुआ ताश खेल रहे जुआरियान को घेराबंदी कर पकड़ा गया जो की आम जगह में रूपये पैसे से हारजीत का दांव लगाकर ताश काट पत्ती नामक जुआं खेलते रंगे हाथ मिलने पर 10 जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 59850/- रू एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर बिरेझर चौकी में धारा 03(2)जुआ एक्ट के तहत अपराध कायम कर वैधानिक कार्यवाही किया जुआरियों में मुकेश कुमा कुमार साहू पिता धनुराम साहू उम्र 34 वर्ष नवीन साहू पिता धनेश्वर साहू उम्र 27 वर्ष, होमप्रकाश साहू पिता धनुष राम साहू उम्र 42 वर्ष,उत्तम कुमार साहू पिता धनुष राम साहू उम्र 28 वर्ष, शिव कुमार साहू पिता स्व० लेखराम साहू उम्र 36 वर्ष,लोकनाथ साहू पिता छबि राम साहू उम्र 35 वर्ष, गंगादीन साहू पिता दिना राम साहू उम्र 32 वर्ष, गजेन्द्र सिंह ठाकुर पिता ठाकुर सिंह ठाकुर उम्र 36 वर्ष किशोर साहू पिता भारत साहू उम्र 30 वर्षकुम्भनारायण साहू पिता जीवराखन साहू उम्र 35 वर्ष  ग्राम मड़ेली भाठापारा चिराईया खार के पास मैदान में जुआ ताश खेल रहे दूसरे फड़ सें 08 जुआरियान को घेराबंदी कर पकड़ा गया जो की आम जगह में रूपये पैसे से हारजीत का दांव लगाकर ताश काट पत्ती नामक जुआं खेलते रंगे हाथ मिलने पर 08 जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 43200/- रू एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर बिरेझर चौकी में धारा 03(2)जुआ एक्ट के तहत अपराध कायम कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

जुआरियों में योगेश्वर साहू पिता तोरण साहू उम्र 35 वर्ष भीखम साहू पिता स्व० जगदीश साहू उम्र 31 वर्ष, लीलाराम साहू पिता स्व० टीकाराम साहू उम्र 31 वर्ष, महेश साहू पिता लखन साहू उम्र 48 वर्ष, किर्तन साहू पिता स्व० मेहत्तर साहू उम्र 60 वर्ष अनिल कुमार साहू पिता गोविन्द साहू उम्र 30 वर्ष थानूराम सिन्हा पिता नंदकुमार सिन्हा उम्र 41 वर्ष अरुण कुमार साहू पिता टेटकु राम साहू उम्र 40 वर्ष कुल जुमला नगदी रकम 43200/-रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जिसे गवाहों के समक्ष के जप्त कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।