जादू टोना के शक में हत्या, आरोपी ने कबूला अपना अपराध।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद। पटेवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रायमुड़ा निवासी खीरबाई उर्फ राजकुमारी पटेल की हत्या जादू टोना के शक में पड़ोस गांव के झाखरमुडा निवासी 22 वर्षीय जीतराम निर्मलकर पिता रामनारायण निर्मलकर धारदार कत्तल से गले में वार कर दी थी। आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने अपना अपराध कबूल करते हुए बताया कि जब भी उसके दुकान से सामान लेकर घर जाता था तो उसके बच्चे बीमार पड़ जाते थे। स्थानीय कंट्रोल रूम में पत्रकारों को जानकारी देते हुार एसडीओपी प्रेम साहू ने बताया कि प्रार्थिया आरती निषाद पति ओमकार निषाद उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम भोथली थाना अम्लेश्वर जिला दुर्ग पटेवा थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी कि 28 अक्टूबर की रात्रि 10.30 बजे से 29 अक्टूबर की रात्रि 1.30 बजे के मध्य प्रार्थिया की मां खीरबाई उर्फ अज्ञात व्यक्ति गला में दिया है। पटेवा में मर्ग आरोपी के के तहत गया। पुलिस आरोपी की लगाया गया था । राजकुमारी पटेल को किसी द्वारा धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर हत्या कर प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कायम 194 व अज्ञात विरूद्ध अपराध धारा 103;1 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया की टीम द्वारा अज्ञात पतासाजी के लिए मुखबिर । 12 नवंबर को मुखबिरसे सूचना प्राप्त होने पर गवाहों के समक्ष आरोपी जीतराम निर्मलकर पिता रामनारायण निर्मलकर उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम झाखरमुड़ा थाना पटेवा जिला महासमुंद से पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया।

आरोपी ने बताया कि मृतिका खीरबाई उर्फ राजकुमारी पटेल आरोपी को आए दिन गाली गलौच करती थी व आरोपी द्वारा अपने बच्चों के लिए मृतिका के दुकान से जब भी सामान खरीद कर घर ले जाता था तो आरोपी के बच्चे का तबियत खराब हो जाता था। इसी बात को लेकर आरोपी जीतराम निर्मलकर ने मृतिका खीरबाई उर्फराजकुमारी पटेल मेरे बच्चो पर जादू टोना करती है, शंका पर आरोपी ने खीरबाई उर्फ राजकुमारी पटेल की हत्या कर दी। हत्या में प्रयुक्त धारदार कत्तल को आरोपी अपने घर में छुपाकर रखा था, जिसे जब्त कर लिया गया है।