सिरिल दास ने रेलवे विभाग मनेंद्रगढ़ सहित अंबिकापुर में पदस्थ कल्याण निरीक्षकों की खोली पोल
…….
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर यूनियन के सीआईसी क्षेत्र प्रभारी एवं आरटीआई कार्यकर्ता व राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के जिला महासचिव सिरिल दास ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए रेलवे विभाग मनेंद्रगढ़ सहित अंबिकापुर में पदस्थ कल्याण निरीक्षकों की पोल खोलते हुए बताया कि क्रमवार उक्त क्षेत्र के कल्याण निरीक्षको के द्वारा मृतक रेल कर्मचारियों के आश्रितों को चाहे अनुकंपा नियुक्ति का मामला हो या अविवाहित पुत्री विधवा पुत्री व विकलांगता पेंशन अधिकृत कराने के एवज में ₹100000 से ₹200000 तक की मांग कर उक्त पीड़ितों को इस हद तक प्रताड़ित किया जाता है कि मजबूरन उक्त पीड़ितों को कर्ज लेकर उक्त भ्रष्टाचारियों के मुंह में जब तक नोटों की गड्डी डाली नहीं जाती तब तक उक्त पीड़ितों के प्रकरण को लंबित रखकर उनहे प्रताड़ित करते रहते हैं पुराने केश का हवाला देकर। तथा जो उक्त भ्रष्टाचारियों को पहले रिश्वत देता है उसके प्रकरण को बिना विलंब किए ही बड़े जल्दी उक्त भ्रष्टाचारी जमा कर देते हैं । जिसका जीता जागता प्रमाण सामने आया है दमयंती पिता स्व.पी .जगन्नाथ राव विधवा पुत्री पेशन प्रकरण दिनांक 14/2/2018 से लंबित पडा है। इसी प्रकार अनवरी खातून पिता . एमडी हनीफ का भी विधवा पुत्री पेंशन प्रकरण दिनांक 3 /7/2018 से लंबित पड़ा है । वहीं कुमारी फुल मत पिता स्वर्गीय ज्ञान का भी अविवाहित पुत्री पेंशन का प्रकरण जो दिनांक 24 /9/2018 से लंबित पड़ा है। इस प्रकार उक्त तीनों पीड़ितों इस प्रकार उक्त तीनो पीडितो के प्रकरत को लबीत रख कर क्रमवार उक्त क्षेत्र के कल्याण निरीक्षकों के द्वारा इस करोना काल के समय जब सभी गरीबों के रोजगार ठप हो चुके हैं । जिसकी मार से उक्त पीडित दाने -दाने के लिए मोहताज जीवन यापन हेतु लोगो से कर्ज ले लेकर कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे ।उक्त पीड़ितों को पेंशन का भुगतान ना करा कर शायद उक्त पीड़ितों के मौत का इंतजार कर रहे कल्याण निरीक्षक उक्त वजह से समाचार के माध्यम से उक्त तीनों पीड़ितों को अविलंब परिवारिक पेंशन दिलाए जाने श्री दास ने मंडल रेल प्रबंधक आलोक सहाय जी से मांग की है।
