हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं राष्ट्रगान में हुए शामिल,सक्ति जिले के शैक्षणिक भ्रमण दल ने राजिम में किया सहभागिता ।
राजिम – नगर के हृदय स्थल पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक में प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे होने वाले राष्ट्रगान में आज एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब सक्ति जिले के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंड्री (विकासखंड जैजैपुर) के शैक्षणिक भ्रमण दल ने इसमें उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।नगर पंचायत राजिम के अध्यक्ष महेश यादव के नेतृत्व में प्रतिदिन…
