किरंदुल थाना प्रभारी संजय यादव का जन्मदिन -बधाई देने लगा तांता।

किरंदुल — लोह नगरी किरंदुल बैलाडीला जहाँ एक तरफ मिनी इंडिया के नाम से जानी जाती है क्योंकि एनएमडीसी की किरंदुल परियोजना में देश के विभिन्न प्रान्तों से आये कर्मचारियों और अधिकारियों की उपस्थिति देखी जा सकती है इसलिए किरंदुल नगरी को मिनी इंडिया का भी दर्जा देना अतिश्योक्ति नहीं होगी। तो वहीं दूसरी तरफ किरंदुल नगर में समभाव और एकता की भी मिसाल हर समय समय पर पेश होती देखी जा सकती है । एकता और मिलन के इस ही तारतम्य में किरंदुल नगर में थाना प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं। दे कर नगर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाले किरंदुल थाना प्रभारी संजय यादव के जन्मदिन के अवसर पर किरंदुल नगर की विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थाओं के सदस्यों ने किरंदुल थाना पहुंच कर थाना प्रभारी यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की । इस दौरान पतिराम बघेल ,बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सिंह ,बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के सचिव आकाश गोयल ,बैलाडीला प्रेस क्लब के महासचिव अरुण शर्मा ,पंकज दास के साथ साथ थाना स्टाफ की उपस्थिति रही ।