नीति आयोग के Champions of Change कार्यक्रम में उसूर विकासखण्ड को राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान

बीजापुर – जिला बीजापुर के लिए गौरव का विषय है कि नीति आयोग के मार्गदर्शन में संचालित Champions of Change कार्यक्रम अंतर्गत अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में विकासखण्ड उसूर ने सेंट्रल इंडिया ज़ोन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिले में विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों, सतत मॉनिटरिंग एवं जनकेंद्रित विकास गतिविधियों का परिणाम है।उल्लेखनीय है कि Champions of Change कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं संबद्ध सेवाएं, आधारभूत संरचना तथा सामाजिक विकास जैसे विभिन्न मानकों पर विकासखण्डों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाता है। उक्त रैंकिंग में उसूर विकासखण्ड ने विभिन्न विभागों की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सामूहिक प्रयासों के आधार पर उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की है।इस उपलब्धि के पीछे जिले द्वारा अपनाए गए Þ3C मॉडल” Convergence (अभिसरण), Collaboration (सहयोग) एवं Competition (प्रतिस्पर्धा) की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिले में विभिन्न विभागों के मध्य विभागीय समन्वय ( Inter&departmental Coordination ) स्थापित करते हुए योजनाओं का अभिसरण किया गया, जिससे संसाधनों का बेहतर उपयोग एवं परिणाम आधारित कार्य संस्कृति विकसित हुई।

Convergence (अभिसरण) के अंतर्गत स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, पंचायत, शिक्षा, कृषि एवं अन्य विभागों के कार्यक्रमों को समेकित रूप से क्रियान्वित किया गया। Collaboration (सहयोग) के माध्यम से मैदानी अमले, जनप्रतिनिधियों एवं समुदाय की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई, जबकि Competition (प्रतिस्पर्धा) के अंतर्गत बेहतर प्रदर्शन हेतु विकासखण्ड स्तर पर सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित किया गया।कलेक्टर बीजापुर श्री विश्वदीप ने इस उपलब्धि पर संबंधित विभागीय अधिकारियों, मैदानी कर्मचारियों एवं विकासखण्ड उसूर की टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयास, विभागीय समन्वय एवं सेवा प्रदायगी में निरंतर सुधार का परिणाम है। उन्होंने आगामी तिमाहियों में और बेहतर प्रदर्शन हेतु सभी विभागों को समन्वित प्रयास जारी रखने के निर्देश दिए।यह उपलब्धि बीजापुर जिले के लिए प्रेरणादायक होने के साथ-साथ आकांक्षी विकासखण्डों में विकास संकेतकों को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।