स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया महासमुंद में स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण।
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के दिए निर्देश। महासमुंद – प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल आज एक दिवसीय दौरे पर महासमुंद पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने नवापारा स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शासकीय आयुष पाली क्लीनिक और शासकीय जीएनएम…
