स्कूली समय में भारी वाहनों पर लगे प्रतिबंध – बैलाडीला प्रेस क्लब ने एसडीएम और थाना प्रभारी को सौपा ज्ञापन
किरंदुल — किरंदुल नगर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बैलाडीला प्रेस क्लब ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। बैलाडीला प्रेस क्लब ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) बड़े बचेली एवं थाना प्रभारी किरंदुल को ज्ञापन सौंपकर विद्यालयीन समय के दौरान भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने अथवा उनके लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित करने…
