( सिंह ,अनिता ,चौहान , सोनी,सिंधु,गुप्ता ,सुषमा, प्रेमशीला ,प्रीति ,सुनीता चर्चा में )
किरंदुल – छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे अमीर नगर पालिका में सुमार किरंदुल नगर पालिका परिषद में पांच एल्डरमैन की नियुक्ति को लेकर सियासी घटनाक्रम तेज हो चले है ।उल्लेखनीय हैं कि वर्तमान में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग नया रायपुर अटल नगर के द्वारा प्रदेश की सभी नगर पालिका ,नगर पंचायत के साथ साथ नगर निगमो में नामांकित पार्षदों यानी एल्डरमैन की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है जिस के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य की कई नगर पालिकाओं ,नगर पंचायत ,के साथ साथ नगर निगमों में नगरीय प्रशासन विभाग ने नामांकित पार्षदों की घोषणा का पत्र भी संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर दिया है । किरंदुल नगर में रुक रुक कर हो रही रिमझिम बारिश के बीच की किरंदुल नगर पालिका परिषद में एल्डरमैन की होने वाली नियुक्ति को लेकर नगर का सियासी पारा एक बार फिर से गरमाया हुआ है ।सियासी नज़र के हिसाब से पान ठेलों और होटलों में चल रही चर्चाओं में बीच किरंदुल नगर पालिका परिषद इस बार भाजपा की टिकट से नगर पालिका चुनाव में हारे हुए पार्षद प्रत्याशियो को किरंदुल भाजपा मंडल और जिला भाजपा संगठन एल्डरमैन से नवाज सकता है तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा जिला संगठन और स्थानीय भाजपा मंडल आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए अनुभवी और वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ साथ कुछ दिनों पूर्व भंग हुई शाला विकास प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों पर भी दांव खेल सकती हैं । सियासी नज़र के हिसाब से किरंदुल पालिका परिषद में एल्डरमैन बनने के लिए तो कई स्थानीय भाजपा नेताओं ने प्रदेश से लेकर जिला और स्थानीय पहुंच वाले अपने राजनैतिक आकाओं से संपर्क साधना भी शुरू कर दिया है ।नगर में बह रही सियासी नज़र के अनुसार इस बार किरंदुल नगर पालिका परिषद में होने वाली एल्डरमैन की नियुक्ति के लिए सिंह ,चौहान ,अनिता, सोनी, सिंधु ,प्रीति, गुप्ता, सुषमा, प्रेमशीला, सुनीता के नामों की चर्चा ने एक बार फिर से किरंदुल के राजनैतिक माहौल को गरमा सा दिया है । खैर जो भी हो यह तो भाजपा का जिला और प्रदेश संगठन ही तय करेगा कि किसके सिर पर सजेगा किरंदुल नगर पालिका परिषद के एल्डरमैन का ताज ।
