जीवन के सत्मार्ग को दिखाने मे गुरु की भूमिका अहम।
सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी – 22 जुलाई को गुरू पूर्णिमा पर्व मनाया गया। इस दिन को खास बनाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी स्कूलों में गुरू पूर्णिमा उत्सव आयोजित करने का निर्देश जारी किया है। छग शासन की नई और अच्छी पहल पर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संकुल केंद्र बरकेला के सभी संस्था मे उत्साह के साथ इस कार्यक्रम को मनाया गया। इसी क्रम मे शा.पूर्व मा.शाला बरकेला मे व्यस्थित रूप से विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा एवं माल्यार्पण कर सरस्वती वंदना एवं गुरु वंदना कर शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया। विद्यार्थियों द्वारा सभी गुरुजनो का स्वागत तिलक चन्दन से किया गया।

प्राचीन काल की गुरुकुल व्यवस्था पर संकुल समन्वयक विवेक सिन्हा ने विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यालय की पाठशाला से जिंदगी की पाठशाला एवं नैतिक शिक्षा पर जोर दिया। संस्था प्रमुख विजय लकड़ा ने शिक्षाप्रद कहानी से गुरु के महत्ता को समझाया। सेवा निवर्त्त हुए प्रधान पाठक सुनील गुप्ता ने गुरु का साथ एवं उनको अनुसरण कर जीवन को आगे बढ़ाने के लिए अपनी बातो को रखा अन्य शिक्षक कौशल, आकाश एवं डेविड ने प्रेरणा प्रद बाते रखी। संस्था द्वारा सेवा निवर्त्त हुए प्रधान पाठक का सम्मान किया गया एवं सभी छात्र छात्रा द्वारा निबंध लेख कर गुरुकुल शिक्षण पर अपनी बातो को रखा।कार्यक्रम को मा.शाला बरकेला के सभी शिक्षकों ने सहयोग के साथ सफल बनाया। उपस्थित सभी अतिथि एवं ग्रामीण जनों का संस्था प्रमुख द्वारा आभार प्रकट किया गया।
