प्रतापपुर -विगत दिनों अचानक ही प्रतापपुर भाजपा मंडल जरही के कुछ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जरही पंचायत के साला प्रवेश उत्सव में उपस्थित अपनी ही पार्टी के निर्वाचित विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते की उपस्थिति में लिखित रूप से पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा की पेशकश की गई।अपने इस्तीफा प्रस्ताव में उन्होंने उल्लेख किया कि जरही मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है जिन्होंने अपने तन मन धन से पार्टी को आगे बढ़ाते हुए तथा बूथ लेवल पर मेहनत कर पिछले चुनाव में श्रीमती शकुंतला पोर्ते को विजय दिलाई विजय होने के पश्चात हमेशा हमें अनदेखा किया जाता है केवल प्रतापपुर के रसूखदार कार्यकर्ताओं को महत्व दिया जाता है इससे व्यथित होकर हमारे द्वारा यह कदम उठाए जा रहा है।परंतु मजेदार बात तो यह की 2 दिन पश्चात ही फोटो सेशन के माध्यम से इन्होंने इसका खंडन भी कर दिया कि हमारे द्वारा इस प्रकार का कोई भी इस्तीफा नहीं दिया गया है यह विरोधियों का प्रोपेगेंडा है बदनाम करने के लिए।खैर जो भी हो लेकिन कार्यकर्ताओं की उपेक्षा तो हो रही है हो सकता है यह एक सांकेतिक तौर पर विधायक के ऊपर दबाव बनाया जा रहा हो। जिससे भविष्य में विधायक एवं कार्यकर्ताओं के मध्य तालमेल बना रहे। और यह भी हो सकता है कि विधायक की छवि धूमिल करने का षड्यंत्र किया गया हो।इसका संज्ञान पार्टी के बड़े नेताओं को लेते हुए मंथन कर इसको निपटारा करना चाहिए। अन्यथा भविष्य में इस तरह की घटनाएं घटती रहेगी और क्षेत्र के विकास के लिए घातक सिद्ध होगा।
