मुख्य नेशनल हाईवे मार्ग में सड़क निर्माण में लापरवाही, हो रहे दुर्घटना।

पाण्डुका :- मुख्य नेशनल हाईवे मार्ग में सड़क निर्माण मे भारि लापरवाही बरती जा रही है सड़क निर्माण व मरम्मत के साथ ही सड़क किनारे मुरूम डालने के बजाय मिट्टी डाल देने से इस बारिश के दिनों में आए दिनों वाहन मिट्टी में फंसकर अनियंत्रित  हो रहे हैं जिससे गंभीर दुर्घटना का अंदेशा बना है।

सड़क किनारे दलदल मिट्टी में वाहनों के फंसने के कारण लंबा जाम की स्थिति भी उत्पन्ना हो रही है। विगत दिन को इस मार्ग पर सड़क किनारे दलदल मिट्टी के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गए। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर से आ रहे कार सरकड़ा कोपरा के बीच  वाहन को साइड देते समय सड़क किनारे मिट्टी में फिसलते नीचे खेत में जा गिरा जिससे वाहन चालक व उनके साथी सकुशल बाल बाल बच गये के आगे शीशे में दरार आ गई हैं।

वाहन चालक व उनके साथी सुरक्षित निकल गये थे। ज्ञात हो कि सड़क निर्माण के साथ ही सड़क किनारे साइड सोल्डर में मुरम डालकर उसमें रोलर से दबाना होता है, जिससे मार्ग में आने जाने वाले लोगो को परेशानियों का दिक्कत न करना पड़े

लेकिन सडक निर्माण के साथ ही सड़क किनारे साइड सोल्डर में मुरुम डालने के बजाय संबंधित ठेकेदार द्वारा मिट्टी युक्त मुरुम डाल देने से हल्की बारिश में वह मिट्टी कीचड़ और दलदल हो गया है, जिसके कारण इन दिनों इस मार्ग में आए दिनों वाहन फंस रहे हैं।