प्रमोद दुबे
महासमुंद – नगर पंचायत तुमगांव में नगर की आराध्या देवी नगर कुलदेवी मनोकामना पूर्ण देवी माँ शीतला मंदिर प्रांगण में प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी बड़े ही उत्साह पूर्वक धूमधाम से जुड़वास माता पहुँचनी पर्व मनाया गया। माँ शीतला मंदिर समिति के अध्यक्ष पप्पू पटेल जय माँ शीतला आधार युवा शक्ति प्रमुख धर्मेंद्र यादव ने बताया कि सर्व प्रथम माँ शीतला का विशेष श्रृंगार फूलों से गहनों से किया गया साथ ही मंदिर परिसर में विराजे नगर के एक मात्र पंचमुखी शितलेश्वर महादेव का भी भव्य सजाया गया फिर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश चंद्राकर धर्मपत्नी हेमलता चंद्राकर द्वारा नगर पुरोहित मंदिर समिति के मुख्य पुजारी पंडित विकास मिश्रा समिति के उप अध्यक्ष पंडित आचार्य अरविंद शर्मा आदि की उपस्थिति में माँ शीतला का हल्दी दूध गंगाजल पंचगव्य से अभिषेक कर पूरे विधि विधान से भव्य आरती कर पूजा अर्चना किया गया। माँ शीतला को 56 भोग लगाया गया। ततपश्चात जुड़वास का कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। लोग ठंडाई लेने भारी संख्या में शीतला मंदिर पहुँचे थे।
