एसडीएम कार्यालय परिसर में डॉ. चोपड़ा ने सुनी लोगों की समस्याएं।

प्रमोद दुबे 

 महासमुंद – बुधवार को पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ विमल चोपड़ा के साथ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने विगत बुधवार की तरह सुबह 11 बजे से 12 बजे तक एसडीएम कार्यालय परिसर में लोगों से भेंट मुलाकात किया। जिसमे ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी गई। कई लोगों ने अपनी अपनी समस्याएं डॉ चोपड़ा के समक्ष प्रस्तुत की। जिसमे विनोद दीवान कुल्हरिया, सरोजनी यादव लाफ्नि खुर्द, डेरहीन निषाद लाफ्नि खुर्द, सुमिंद्रा निषाद लाफ्नि खुर्द, वैशाली पाटिल महासमुंद, नरेश मार्कण्डेय घोड़ारी, द्वारपाल यादव घोड़ारी, रामा साहू कोसरंगी की समस्याएं सुनने के पश्चात डॉ चोपड़ा ने एसडीएम उमेश साहू और तहसीलदार श्री पांडा से एसडीएम कक्ष में मिलकर चर्चा की और लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने कहा। डॉ चोपड़ा ने कहा कि 7 दिन के बाद अगले बुधवार को समस्याओं की समीक्षा की जायगी। हर बुधवार को डॉ चोपड़ा और अन्य साथियों द्वारा जो राजस्व विभाग या अन्य विभाग की समस्याओं से पीड़ित लोग है उनसे भेंट कर उनकी समस्याओं का सुलह किया जाएगा।