जनता की आवाज़ बुलंद, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर की बड़ी जीत-रूपेश साहू

फिंगेश्वर :- ग्राम पंचायत देवगांव में कथित फर्जी हस्ताक्षर एवं अनियमितताओं के मामले में ब्लॉक कांग्रेस द्वारा एक सप्ताह के अल्टीमेटम ने प्रशासन को निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की दिशा में कदम उठाने के लिए मजबूर किया। यह जीत किसी व्यक्ति की नहीं, जनता के अधिकारों और कांग्रेस के संघर्ष की जीत है। जब नेतृत्व जनहित में दृढ़ संकल्प के साथ खड़ा होता है, तो प्रशासन को भी जवाबदेही निभानी पड़ती है। इसके बाद राजस्व अनु विभाग राजिम की बारी हैं, जनता के हक की लड़ाई जारी रहेगी, अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस की आवाज़ बुलंद रहेगी। आप सबके निरंतर सहयोग के लिए हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद-रूपेश साहू