सीएम साय ने पूर्व विधायक अग्नि चन्द्राकर के निधन पर जताया शोक।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – महासमुंद के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता अग्नि चन्द्राकर के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय चन्द्राकर की आत्मा की शांति की प्रार्थना के साथ ही पीड़ित परिवारजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है। राज्य बीज-कृषि विकास निगम के अध्यक्ष व महासमुंद विधानसभा के पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर का रविवार को रायपुर के अस्पताल में निधन हो गया। वे महासमुंद विधानसभा से तीन बार विधायक रहे। चंद्राकर के विषय में कहा जाता है कि उन्होंने कभी किसी को दुखी नहीं किया, वो जहा तक हो सके लोगो को उनकी क्षमता के अनुरूप सहयोग किया करते थे। पूर्व विधायक श्री चंद्राकर ने महासमुंद में कई उल्लेखनीय कार्य किए थे। महासमुंद की राजनीति में उन्हें पंडित श्यामाचरण शुक्ल और उसके बाद अजीत जोगी की करीबी माना जाता था।