नवापारा राजिम :–समीपस्थ ग्राम परसदा में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अमृत सरोवर में मनाया गया. इस अवसर टीकू यादव पूर्व अध्यक्ष गौठान समिति ने कहा कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. करो योग,रहो निरोग. उन्होंने आगे कहा कि योग मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है.साथ साथ अनिद्रा को दूर करते हुए आयु को बढ़ाता है.इस मौके ग्राम पर पंचायत सचिव रामचंद्र तारक रोजगार सहायक माधुरी साहू,हाई स्कूल व्याख्याता यादव सर, मनरेगा मेट योगेश यादव, विनोद सेन,कार्तिक यादव,आसाराम साहू,आरती तारक खेमिन तारक, सेवती एवं राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी में कार्य करने वाले श्रमिक उपस्थित थे।
