राजिम :–भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डा. सोमनाथ यादव एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय,जिला शिक्षा अधिकारी ए.के.सारस्वत जिला सचिव रोमन लाल साहू के मार्गदर्शन एवं जिला डी.ओ.सी आशीष साहू (स्काउट ) सीमा साहू डी.ओ.सी (गाइड )के नेतृत्व मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जवाहर नवोदय विद्यालय पांडुका के सभागार में मनाया गया l जिसमें अतिथि के रूप में डॉ रामकुमार साहू पूर्व जिला मुख्य आयुक्त,प्रीतम सिन्हा उपाध्यक्ष,युवराज साहू प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पांडुका,संजीव चंद्राकर आजीवन सदस्य,नूतन साहू सदस्य , महेश कुमार पांडे प्रभारी प्राचार्य नवोदय विद्यालय,चंदन साहू ,खिलेश्वर गोस्वामी (पत्रकार)उपस्थित थे

कार्यक्रम का संचालन रोमन लाल साहू जिला सचिव के निर्देशन में चित्रा नागेश के द्वारा योग कराया गया जिसमें पहले सूक्ष्म व्यायाम, खड़े होकर किए जाने वाले आसन जैसे ताड़ासन वृक्षासन, उसके बाद बैठकर किए जाने वाले आसन मंडूकासन ,पवनमुक्त आसन, लेट कर किए जाने वाले आसन सर्वांगासन नौकासन आदि ,पेट के बल किए जाने वाले आसन भुजंगासन ,धनुरासन, मकरासन आदि ,सूर्य नमस्कार, प्राणायाम भस्त्रिका, कपालभाती,अनुलोम विलोम,भ्रामरी प्राणायाम कराया गया l इस अवसर पर डॉ रामकुमार साहू ने कहा कि योग शरीर,मन एवम आत्मा को एकीकृत करता है. जिला में प्रतिवर्ष योग दिवस मनाया जाता है और जिला गरियाबंद के स्काउट गाइड के बच्चे राज्य एवं अन्य प्रांत में जाकर विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर जिला गरियाबंद का नाम रोशन करते हैं l प्रीतम सिन्हा ने कहा योग भारत की प्राचीन विद्या है इससे शरीर व मन दोनों स्वस्थ रहता है और मनुष्य दीर्घ जीवी होता है. प्राचार्य युवराज साहू ने कहा कि स्वास्थ्य के लिए योग करना लाभदायक होता है इससे शरीर निरोगी रहता है वह मन चित प्रसन्न रहता है l महेश कुमार पांडे ने इतनी शक्ति हमें देना दाता मधुर गीत गाए l नूतन साहू ने योग से संबंधित कविता कहीं. संजीव चंद्राकर जी ने योग को अपने दिनचर्या में शामिल करने को कहा l कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सीमा साहू डी ओ सी गाइड के द्वारा किया गया l इस कार्यक्रम के अवसर पर विकासखंड सचिव फिंगेश्वर शिवसिंह कंवर,विकासखंड सचिव मैनपुर राम प्रसाद साहू, विकासखंड सचिव छुरा प्रेमलाल साहू,स्काउटर रोशन सिंह ध्रुव,हिरऊ राम साहू ,चेतन गेंड्रऐ,उत्तम कंसारी गाइडर कीर्ति निर्मलकर,ममता दधीचि,वंदना केसकर, टंडन पी टी आई एवं स्काउट गाइड ,रोवर रेंजर उपस्थित थे.उक्त जानकारी जिला मिडिया प्रभारी पूरन लाल साहू ने दी।
