भू माफिया एवं जमीन चोर बालोद के प्रतिष्ठित सर्राफा व्यापारी के खिलाफ प्रशासन का कड़ा प्रहार।

आशा श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ बालोद

बालोद :- प्रतिष्ठित सर्राफा व्यापारी श्रीश्री माल के द्वारा प्रसन्न वाटिका के नाम पर ग्राम झलमला जिला मुख्यालय में राजस्व वन विभाग के शासकीय जमीन पर विगत 5 वर्षों से कब्जा कर निजी उपयोग किया जा रहा था उक्त व्यापारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती थी।


युवा कांग्रेस एवं ग्रामीणों के द्वारा अतिक्रमण को हटाने के अथक प्रयास के पश्चात झलमला के प्रश्न वाटिका में स्थित शासकीय भूमि पर प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटाया प्रशासन ने अतिक्रमण को लेकर पूर्व ही बालोद के व्यापारी को नोटिस जारी किया था उसके बाद भी व्यापारी ने कब्जा नहीं हटाया जिसके बाद प्रशासन ने शासकीय भूमि पर किए कब्जे को बेदखल किया।


अतिक्रमणकारियों सरकारी जमीन पर निजी कार्य कर रहे थे उक्त मामले को लेकर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष साजन पटेल के द्वारा प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से कई बार अवगत कराया लेकिन प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया इसी संदर्भ में धरना प्रदर्शन कर प्रशासन का विरोध किया गया झलमला के ग्रामीणों ने शासकीय जमीन को लेकर धरना प्रदर्शन किया जिसके बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटाया

जानकारी के अनुसार ग्राम झलमला प. ह. न.20रा.नि.म. झलमला स्थित शासकीय भूमि ख. न 1233/1रकबा 0.48है पर शंकर लाल जैन पिता भोमराज जैन निवासी सदर रोड बालोद द्वारा किए गए अतिक्रमण को न्यायालय नायब तहसीलदार बालोद के सूचना क्रमांक/371/9.1ना.तह.2024बालोद31जनवरी2024के अनुसार मौके पर नायब तहसीलदार बालोद कारी बदर हल्का पटवारी 20.4.हा.5,19,20,21,22 माल जमादार बालोद आनावेदक की ओर से पुत्र विकास श्री श्री माल द्वारा लिखित में स्वेच्छा से अपना कब्जा छोड़ने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया पटवारी की संयुक्त टीम द्वारा स्थल मापकर चिन्हांकन किया गया तथा शासकीय भूमि पर स्थित गैर आवासीय संरचना से सभी समानो को बाहर निकला गया एवं अनावेदक के पुत्र श्री श्री माल के सुपुर्द किया गया उक्त कार्रवाई के दौरान ग्राम झलमला के ग्रामीण एवं युवा कांग्रेस के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ उठी।