हाईवा वाहन चालक ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को लिया चपेट में।

आशा श्रीवास्तव

बालोद  :- धमतरी मार्ग में कल रात्रि 9,30को ग्राम करकाभाट के समीप हाईवा वाहन चालक ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को लिया चपेट में मौके पर ही दोनों युवकों ने तोड़ा दम, बताया जा रहा है की हाइवा क्रमांक 07BH-4547बालोद से धमतरी की ओर जा रही थी और मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07LJ1030 धमतरी से बालोद आ रही थी घटना के बाद बालोद पुलिस ने हाईवे को अपने कब्जे में ले लिया दोनों ग्राम जमरवा व नारा गांव के बताए जा रहे वही मामले पर पुलिस दोनों ही मृतकों के शव बालोद शव घर में रहकर आगे कार्रवाई में जुड़ गई है।