- मस्तिष्क को स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक विटामिन अमरुद में पाए जा सकते हैं. इनमें विटामिन b3 और विटामिन बी 6 होते हैं जो मस्तिष्क में ब्लड सरकुलेशन में सुधार करते हैं और आपकी नसों को आराम देते हैं.
- अमरुद में कॉपर की मात्रा होती है जो हार्मोन के उत्पादन और अवशोषण के लिए जरूरी है. यह आपके थायराइड ग्लैंड को बेहतर ढंग से काम करने में मदद करता है.
- अमरूद में लाइकोपिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कोशिकाओं को होने वाले नुकसान से बचाते हैं. एंटीऑक्सीडेंट के चलते फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से सुरक्षित रहते हैं.इससे कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा काफी कम होता है.
- डायबिटीज के रोगियों के लिए अमरुद एक बेहतरीन फल साबित हो सकता है. क्योंकि यह फाइबर से भरपूर होता है और इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम है. यह दोनों गुण रक्त में ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करने के लिए जरूरी है.
- जैसा कि आप पहले से ही जानते हैं कि अमरूद में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जो त्वचा को झुर्रियों से बचाते हैं. जिससे आप युवा देख सकते हैं. अमरूद खाने से बुढ़ापा देर से आता है।
- कब्ज की समस्या में अमरुद से काफी फायदा पहुंच सकता है. क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है जो मल त्यागने को आसान बनाता है.
अमरुद खाने से सेहत मे फायदेमंद।
