मैक्यूलर डिजनरेशन और मोतियाबिंद जैसी परेशानियों को दूर करता है – सलजम ।

सर्दियों में कई तरह की सब्जियां बाजारों में मिलने लगती हैं। शलजम भी सर्दियों के मौसम में मिलने वाली सब्जियों में से एक है। शलजम का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शलजम को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जाता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। शलजम में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, कैल्शियम, पोटैशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट्स आदि गुण होते हैं। शलजम खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे बीमारियों से बचाव होता है।

पाचन के लिए फायदेमंद

शलजम का सेवन हमारे पाचन के लिए फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंतों की सफाई करता है। शलजम का सेवन करने से पाचन क्रिया बेहतर बनती है। शलजम खाने से पेट में दर्द, कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं दूर होती हैं।

इम्यूनिटी मजबूत होती है

स्वस्थ रहने के लिए शलजम को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। शलजम का सेवन करने से सर्दी-जुकाम, खांसी व मौसमी संक्रमण से बचाव होता है।

आंखों के लिए लाभकारी

शलजम का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है। दरअसल, शलजम में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए लाभकारी होता है। शलजम खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है। वहीं, इसका सेवन करने से आंखों में खुजली और जलन जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं। अगर आप अपनी आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो शलजम का सेवन जरूर करें।

खून की कमी दूर करे

शलजम का सेवन करने से शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। दरअसल, शलजम में आयरन काफी मात्रा में होता है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। शलजम के सेवन से खून बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे थकान और कमजोरी की समस्या से भी राहत मिलती है। एनीमिया की शिकायत होने पर शलजम का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है

शलजम का सेवन दिल की सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। शलजम खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। दरअसल, इसमें मैग्नीशियम और विटामिन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। हाई बीपी की शिकायत में डाइट में शलजम को जरूर शामिल करें। शलजम का सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

हड्डियां मजबूत बनती हैं

हड्डियों के लिए भी शलजम बहुत फायदेमंद है। शलजम का सेवन करने से हड्डियां मजबूत बनती हैं और जोड़ों में दर्द की शिकायत दूर होती है। शलजम में कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जिससे हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।