पांडुका में शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक जारी।

पांडुका :- हाई स्कूल मैदान में शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार को दूसरा मैच नारधा और डीही के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इससे पहले नारधा टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मैच छः छः ओवरों का खेला गया। डीही की टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित छः ओवर में 4 विकेट खोकर 79 रन बनाए। टीम की ओवर से प्रदीप ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाए। लक्ष्य के पीछे करने उतरी नारधा टीम 6 विकेट खोकर 61 रन ही बना पाया। इसी तरह डीही की टीम 19 रन से विजयी हुई। मैन ऑफ द मैच प्रदीप रहे। इस दौरान ब्रिजेश मेहरा, चंद्रकांत साहू, आशीष, मोनू आदि उपस्थित रहे।