सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़ :- आने वाली 28 दिसंबर 2023 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अपने गौरवशाली इतिहास के 138 वर्ष पूर्ण करने जा रही है। इस मौके पर कांग्रेस की विशाल रैली “है तैयार हम”का आयोजन किया जाएगा। ब्लाक कांग्रेस कमेटी राजेश शर्मा के निवास में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 28 दिसंबर को महाराष्ट्र के नागपुर में दोपहर 2 बजे कांग्रेस पार्टी के द्वारा विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज है।राष्ट्रीय स्तर की इस रैली में देशभर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी, कार्यकर्ता लाखों की संख्या में शामिल होंगे।उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ से भी हजारों की संख्या में सभी जिलों से कार्यकर्ता शामिल होंगे।नागपुर की यह रैली देश की राजनीति में परिवर्तन का शंखनाद होगी।बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में केंद्र की भाजपा सरकार की विफलता, संवैधानिक संस्थाओं की स्वायता पर हमला के विरोध में यह रैली आम आदमी की आवाज होगी।ब्लाक अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि
कांग्रेस पार्टी अपने स्थापना के समय 1885 से ही जनता के लिये जनता की आवाज बन कर संघर्ष करती रही है।
देश के आजादी की लड़ाई कांग्रेस पार्टी ने लड़ी,देश की आजादी के बाद भारत के नवनिर्माण में भी कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान है एवं यह जनसमस्याओं को लेकर मुखर है। हम जनता की आवाज बने रहेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में बदलाव को लेकर “है तैयार हम” ।इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी एमसीबी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, ब्लॉक कांग्रेस समिति अध्यक्ष राजेश शर्मा, जिला प्रवक्ता सौरव मिश्रा, पूर्व नपाध्यक्ष राजकुमार केशरवानी, शुद्धू लाल वर्मा, छोटेलाल वर्मा, महिला कमेटी अध्यक्ष शोभना वर्मा ,रोमा चटर्जी ,बलदेव दास, राधे मिश्रा ,गफ्फार अतिकुर रहमान ,गिरधर जायसवाल, रशीद बबुआ,सत्तार अली समेत काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस की विशाल रैली “है तैयार हम”का आयोजन महाराष्ट्र के नागपुर में।
