मुनक्का दिलाए तनाव से मुक्ति और बढ़ाए इम्यूनिटी।

सर्दियां के मौसम में सर्दी-जुकाम और गले में
खराश की परेशानी आम बात होती है। इससे लड़ने  के लिए इम्यूनिटी सिस्टम का मजबूत होना बहुत जरूरी है। वहीं सर्दियों में भी ऐसी ही चीजों का सेवन करें, जिससे इम्यूनिटी मजबूत हो और अन्य बीमारियों से भी बचाए। इसके लिए आपको मुनक्का अपनी डाइट में जरूर शामिल करना होगा। ऐसे भी आयुर्वेद में तो मुनक्का को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। इसकी प्रकृति या तासीर गर्म होती है। यह कई रोगों में दवाई के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यह बीमारियों से तो बचाता ही है, साथ ही वजन कम करने में भी मदद करता है।

सर्दी के मौसम में रात के समय में गर्म दूध में 4-5 मुनक्का डालकर पीने से सर्दी-जुकाम से राहत मिल सकती है। इसका लगातार सेवन टाइफाइड जैसी बीमारियों से निजात भी दिलाता है।

सर्दी-जुकाम होने पर
सर्दी-जुकाम हो जाए तो रात को सोने से पहले दूध में
2-3 मुनक्के उबाल कर सेवन करें। यदि सर्दी-जुकाम
पुराना हो गया है तो सप्ताह भर यह दूध पीते रहें। सर्दी-
जुकाम होने पर सात मुनक्का रात्रि में सोने से पूर्व बीज
निकालकर दूध में उबालकर लें।

आंखों के रौशन होती है तेज –आंखों के लिए भी मुनक्का बेहद फायदेमंद होता है। इसमें बीटा कैरोटीन मौजूद होता है। इसका रोज सेवनकरने से आंखों की रोशनी तेज होती है। मुनक्का कोरात में भिगो कर रख दें और सुबह उठकर इसका सेवन करें।

प्रतिरोधक  क्षमता बढाने में – बच्चों बार-बार बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में यदि वे दिन में 5 से 6 मुनक्कों का सेवन रोज कर लें तो उनका शरीर स्वस्थ हो
जाएगी।

जब गले में हो परेशानी – अक्सर लोगों में गले की परेशानी देखने को मिलती है। गले में खराश या खुश्की और खुजली भी होती रहती है। मुनक्के में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। रात को मुनक्का भिगो कर पुराना ज्उठकर इनका सेवन करें।

बुखार हो तो – मियादी या पुराने बुखार में दस मुनक्का एक अंजीर के साथ सुबह पानी में भिगोकर रख दें। रात्रि में सोने से पूर्व मुनक्का और अंजीर को दूध के साथ उबालें और सेवन करें। ऐसा तीन दिन करें। पुराना बुखार ठीक हो जाएगा।

खून बढ़ता में – रात को सोने से पहले 10 मुनक्का पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इन्हें दूध के साथ उबाल लें और हल्का ठंडा करके पियें। इसके नियमित सेवन से खून बढ़ता है। अगर आप इसे दूध के साथ नहीं लेना चाहते तो अच्छे से चबा-चबाकर खायें।

हड्डियों के लिए फायेदमंद – मुनक्के में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं, जिस कारण मुनक्का खाने से आपकी हड्डियां मजबूत बनती हैं। यह आपको गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचने में सहायता करता है।