प्रमोद दुबे
महासमुंद :- छग प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के मार्गदर्शन एवं धमतरी जिला माहेश्वरी सभा के तत्वाधान में महाप्रभु वल्लभाचार्य की प्राकट्य स्थली चम्पारण्य धाम में श्री शिव महापुराण कथा का पावन आयोजन सात दिवसीय भव्यता के साथ किया जा रहा है। उक्तशय की जानकारी देते हुए स्थानीय माहेश्वरी सभा अध्यक्ष पन्नालाल चाण्डक, सचिव पारस चांण्डक, धमतरी जिला माहेश्वरी सभा के संरक्षक कस्तुरचन्द राठी, उपाध्यक्ष द्वारकादास चांण्डक, कार्यक्रम संयोजक मूलचंद लढ्ढा, प्रदेश सभा कार्यकारी सदस्य ताराचन्द चाण्डक, धमतरी जिला माहेश्वरी महिला संगठन की अर्थमंत्री श्रीमती उमा चाण्डक, स्थानीय माहेश्वरी महिला मण्डल अध्यक्ष श्रीमती ज्योति लढ्ढा, युवा मण्डल अध्यक्ष योगेश लड्ढा ने बताया कि श्री शिव महापुराण कथा प्रारंभ 7 जनवरी के शोभायात्रा से दोपहर 12:00 बजे तक प्रारंभ होगा, इसमें महिलाओं के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जावेगी। इसके बाद प्रतिदिन तय समय के अनुसार दोपहर 3 से 7 बजे तक कथा होगी। 13 जनवरी को यज्ञ एवं पूर्णाहुती का कार्यक्रम होगा। इस तरह कथा सात दिवसीय 7 से 13 जनवरी तक होना है। वृंदावन बृजधाम के संत महामण्डलेश्वर आचार्य स्वामी भास्करानन्द महाराज के श्री मुख्य से चम्पारण्य की पावन भूमि में स्थित श्री गोपाल धर्मशाला के मैदान में कथा प्रवाहित होना है। कथा की तैयारी धमतरी जोन माहेश्वरी सभा के द्वारा गत छ:माह से की जा रही हैं। धमतरी जोन के 11 स्थानीय माहेश्वरी संगठनों में दौरा कर जोन के अध्यक्ष किशन सारडा राजिम, सचिव आनन्द द्वाराकानी आरंग एवं उनकी टीम के अथक प्रयासों से वह कथा भव्यता की ओर बढ़ रही है। इस कथा में अखिल भारतीय माहेश्वरी संगठन के पदाधिकारी भी पहुंचेंगे। 8 जनवरी से 10 जनवरी तक प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे सुबह तक पार्थिव शिवलिंग निर्माण पूजन अभिषेक एवं विसर्जन किया जाएगा। 9 जनवरी को रात्रि 8:00 बजे से प्रख्यात वक्त साध्वी कृष्णानन्द मुखार विन्द से सुंदरकांड पाठ किया जायेगा।
