
शहतूत एक ऐसा फल है जिसे कच्चा और पका दोनों तरह से खाया जा सकता है. आयुर्वेद में शहतूत के ढेरों फायदों के बारे में बताया गया है. शहतूत स्वाद में खट्टा-मीठा और रसीला होता है. शहतूत का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है. आपको बता दें कि शहतूत में पाए जाने वाले विटामिन-ए, विटामिन-के और पोटैशियम शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं. इतना ही नहीं शहतूत में हाई न्यूट्रिशनल वेल्यू और एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है. शहतूत को डाइट में शामिल कर सर्दी-खांसी की समस्या से बचा जा सकता है. शहतूत को इम्यूनिटी के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है.
शहतूत खाने के फायदे
पाचन
पाचन संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिए आप शहतूत को डाइट में शामिल कर सकते हैं. शहतूत की पत्तियों में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. खराब पाचन शक्ति को फिर से दुरुस्त करने में शहतूत मददगार साबित हो सकता है.
इम्यूनिटी
शहतूत में विटामिन सी, विटामिन ए, और एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप शहतूत के जूस का सेवन कर सकते हैं.
हड्डियों
कमजोरी हड्डियों की समस्या से हैं परेशान तो शहतूत को डाइट में करें शामिल. शहतूत में विटामिन के, कैल्शियम और आयरन के साथ- साथ फॉस्फोरस और मैग्नीशियम भी पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं.
सर्दी-जुकाम
शहतूत सर्दी-जुकाम में बेहद फायदेमंद माना जाता है. शहतूत के इस्तेमाल से सर्दी-जुकाम की समस्या से बचा जा सकता है. यूरीन से जुड़ी दिक्कतें दूर करने में भी इसे कारगर माना जाता है.
स्किन – शहतूत सिर्फ सेहत ही नहीं सुंदरता के लिए भी काफी गुणकारी माना जाता है. शहतूत में मौजूद विटामिन ए, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.
