
रायपुर :- इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय में कार्यरत डॉ. मनीष घाटगे को मैट्स विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है | डॉ मनीष घाटगे द्वारा थीसिस टाइटल ” किसानों की हिंदी, इंग्लिश एवं छत्तीसगढ़ी मिश्रीत भाषा का मशीन लर्निंग द्वारा सेंटीमेंट अनालिस” में शोध कार्य किया है । छत्तीसगढ़ी बोली पर पहली बार किसी शोधार्थी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर शोधकार्य किया है इसलिए इन्हे छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा प्रशस्ती पत्र प्रदान किया गया है . प्रशंशा करते हुए राजभाषा आयोग ने इनके शोध साहित्य को भावी शोधार्थीयों के पथ प्रदर्शन के लिए अपने पुस्तकालय में संधारित किया है | मनीष की उपलब्धि पर उनके मित्र राहुल तिवारी, संदीप शुक्ला, सागर तिवारी, नवनीत वर्मा, मनीष, लाला तिवारी सहित अन्य परिवार जनों ने दी बधाई |
इन्होंने अपने सफलता का श्रेय अपने परिवार जनों एवं मित्रो को दिया |
