देवभोग :- देवभोग के गहनामुड़ा में अपने 10 एकड़ कृषि भूमि में जैविक व मिश्रित खेती से प्रदेश में नाम कमाने वाले अवनीश पात्र अब कृषि क्षेत्र में बेहतर आमदनी के लिए राष्ट्रीय स्तर का सम्मान मिलेनियर फारमर्स ऑफ इंडिया अवार्ड से पुरुस्कृति किया गया है। महेंद्रा ट्रैक्टर व कृषि जागरण पत्रिका द्वारा सयुक्त रूप से यह आयोजन कृषि विज्ञान क्षेत्र पूसा दिल्ली के मैदान में किया गया है।6 दिसंबर से आयोजित कार्यक्रम का समापन 8 को होगा।केंद्रीय मंत्री नितिन गणकरी व गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवब्रत भी आयोजन के मौजूद रहे।

प्रदेश से 19 कृषक का हुआ चयन_ जिला राज्य व राष्टीय स्तर पर पहले प्रदेश के 33 कृषि अनुसंधान द्वारा चयन किया गया ,जिसमे0प्रदेश के उन 19 कृषकों का नाम राष्ट्रीय पुरुस्कार के लिए चयनित किया गया जिन्होंने अपने प्रयास से कृषि कार्य के माध्यम से अपनी आया बढ़ाया है।पिछले 12 वर्षो में अवनीश ने अपने10 एकड़ के बंजर जमीन को पहले उपजाऊ बनाया फिर,फल,सब्जी, दलहन,तिलहन जैसे मिश्रित खेती कर अपनी सालाना आया 11 लाख कर लिया।

जैविक व अन्य पृथक पद्धति को लेकर अवनीश को पहले से ही राज्य स्तर पर कई सम्मान मिला हुआ है।अवनीश ने अपने इस उपलब्धि के लिए स्वर्गीय पिता डॉक्टर एम शरण पात्र को श्रेय देते है।पेशे से शिक्षक अवनीश ने पिता के बताए नक्शे कदम पर अपनी सरकारी ड्यूटी के साथ सामाजिक सरोकार व आर्थिक उन्नति के कार्य को भलीभांति से कर आज अपना नाम स्थापित किया है। अवनीश ने कहा कि गरियबंद कृषि अनुसंधान केंद्र के मार्ग दर्शन बिना सफलता संभव नही था।
अवनीश के उपलब्धि के लिए परिवार जन,मित्र गण ने उन्हें शुभकामनाएं दिया है।
