
बिप्लब कुण्डू
पखांजूर- श्री श्री राधा कृष्ण सेवा आश्रम पी.वी. 103 कुरेनार मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री राधेकृष्ण की रासलीला उत्सव यानि रास महोत्सव दोपहर में 3:00 बजे से घट स्थापना ,कलश यात्रा, संध्या आरती, अधिवास कीर्तन, से प्रातः 6:00 बजे से 16 प्रहर तक अखंड महा नाम संकीर्तन प्रारंभ हुआ ।

हरे राम संकीर्तन और रासलीला का आयोजन कुरेनार में किया गया रास महोत्सव कार्यक्रम के संस्थापक एवं परिचालक विधान चंद्र गोस्वामी महाराज ने बताया कि 16 प्रहर नाम संकीर्तन स्थानीय कलाकार द्वारा नाम संकीर्तन एवं रासलीला का आयोजन किया जाता है परंतु क्षेत्र के समस्त दूरस्थ क्षेत्र से श्रद्धालु भक्त गण एवं शिष्य गण यहां आते हैं यहां की परलकोट से लगा हुआ महाराष्ट्र ,उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, से भी कई भक्त गण एवं शिष्य गण इस रासमहोत्सव में आते हैं इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, वन मंत्री विक्रम उसेण्डी कोरेनार के इस रास महोत्सव में पहुंचकर हरिनाम संकीर्तन में भगवान राधा कृष्ण का आशीर्वाद लिया एवं इस महोत्सव में अपना सहयोग प्रदान किया हरि नाम संकीर्तन श्रवण किया व अंत में प्रसाद ग्रहण किया एवं प्रसाद बनाने में सहयोग प्रदान किया यह रास उत्सव हर वर्ष की भांति परलकोट में कोरेनार पी.वी 103 में हर वर्ष आयोजित किया जाता है ।

भक्तगण बड़ी उत्साह से इस रात उत्सव में अपना योगदान कर भगवान के आशीर्वाद लेते हैं । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला जिला मंत्री मोनिका शाह निजी सचिव मुकेश बाजपेई जिला महामंत्री किसान मोर्चा,स्वपन तरफदार बांदे मंडल के मंडल अध्यक्ष रतन हालदर,जिला पंचायत सदस्य सुनीता मंडल,महामंत्री असित सरकार की उपाध्यक्ष दिनुसे गुप्ता जनपद सदस्य खुकुमोनी अधिकारी पखांजूर मंडल उपाध्यक्ष नारायण साना महिला मोर्चा बांदे मंडल अध्यक्ष आशिमा शाह महामंत्री सुनीता कर्मकार पीयूष मंडल जी कोरेनर के कार्यकर्ता बाबलू, अभिजीत,बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साथियों के साथ इलेक्ट्रॉनिक प्रिंट मीडिया के साथी एवं भक्त गण उपस्थित थे।
