महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं शैक्षणिक, अशैक्षणिक स्टाफ के द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पालन किया गया।

महासमुंद :- शास्त्रीबाई कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय महासमुंद में संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिस संस्था प्राचार्य डॉक्टर सविता चंद्राकर ने संबोधित करते हुए संविधान के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि हमारा देश आजादी के 70 वर्ष बाद भी लोकतांत्रिक बना हुआ है। दुनिया के दर्जनों देश में लोकतंत्र को मानते रहे हैं। राजनीति विज्ञान सहायक अध्यापक गायत्री चंद्राकर ने संविधान के लेखन इस्तेमाल महत्व पर व्यापक जानकारी देते हुए बताया कि हमारा संविधान प्रत्येक व्यक्ति को बराबरी का दर्जा देना है। कानून संविधान के अनुपालन हमार तमाम राजनैतिक दल वैचारिक मतभेद के बावजूद करते हैं ।यह संविधान की विशेषता को साबित करता है कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं शैक्षणिक, अशैक्षणिक स्टाफ के द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पालन किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ कार्यक्रम में मेनका चंद्राकर ,नारायण चक्रधारी ,आकांक्षा सिंह, देवेंद्र चंद्राकर, किशोर कठार, दिव्या चंद्राकर, लोकेश साहू, हिना चंद्राकर ,शत्रुघन पटेल, गीतांजलि देवांगन, सोनाली यादव ,यमन सिंहा ,गुलाब चंद्राकर, देवानंद चंद्राकर ,विष्णु चंद्राकर ,घनश्याम साहू ,बलराम चंद्राकर ,मानिक लाल तारक ,प्रमिला चंद्राकर ,मानिक पटेल एवं महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे उक्त जानकारी हिना चंद्राकर एवं घनश्याम साहू ने दी है।