
मगरलोड :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करेली बड़ी के पुस्तकालय कक्ष में संगीत की कार्यशाला लगाई गई । उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षक एवं तबला उस्ताद गणेश राम साहू, व्याख्याता बृजेश कुमार देवांगन, रूक्मणी बंछोर, भावना ठाकुर,शायर जितेंद्र सुकुमार साहिर, हर्षल चंद्राकर, अवध राम साहू के कर कमलों से ज्ञानदानी माॅं शारदे की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उल्लेखनीय है कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्था के प्राचार्य किशोर कुमार जांगड़े के नेतृत्व में विद्यालय के लिए वाद्ययंत्र मुहैया कराया गया है। उस्ताद गणेश राम साहू ने छात्र-छात्राओं को बताया कि किसी बड़े संगीतकार ने कहा है “जो रियाज करेगा वही राज करेगा” तबले में बाया वा दाया में हाथ कैसे जमाए और तबले के शुद्ध बोल कैसे निकाले के साथ कुछ ताल बज़ाकर बताया । बच्चों को चाटी बनाना है और तिरकित वह तबले पर बजा कर दिखाया। तुन्ना तिरकित धा, धा धा तिरकित धा और दीपचंदी कहरवा और दादरा की तालों के साथ-साथ हारमोनियम के जरूरी बातों को भी बच्चों के साथ साझा किया हारमोनियम में स्वर की पहचान करना बहुत जरूरी है। जिसमें सारे गम प धा इसकी पहचान रीड के साथ अच्छे से होना चाहिए । मंद्र ,मध्य और तार सप्तक के बारे में भी बताया कुछ गाने बच्चों के साथ हारमोनियम से सुर निकाल कर बताया ।उन्होंने फिल्मों में बजने वाले शिवरंजनी राग से संबंधित बहुत सारे गानों का उदाहरण देकर हारमोनियम में ,जिंदगी की राहों में रंजो गम के मेले हैं, पर अपनी प्रस्तुति दी ।साथ ही साथ नाल ढोलक व ऑक्टोपैड को कैसे बजाए इन वाद्य यंत्रों को बच्चों के समक्ष बजाकर बताया। शायर जितेंद्र सुकुमार साहिर ने बताया संगीत का शानदार माहौल बन गया, बच्चों में संगीत को लेकर काफ़ी उत्साह देखने को मिला। ।
