स्वामी आत्मानंद राजिम का अनोखा मतदाता जागरूकता अभियान।

राजिम :- शासकीय राम विशाल पांडे उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल (स्वामी आत्मानंद) राजिम के द्वारा SVEEP कार्यक्रम के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गरियाबंद आकाश छिकारा के निर्देश पर एसडीएम एवं अनुविभागीय निर्वाचन अधिकारी फिंगेश्वर धनंजय नेताम तथा जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद के मार्गदर्शन में निरंतर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मतदाताओं को जागरूक करने तथा शत प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए विद्यालय के प्राचार्य संजय एक्का, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मिलकर अनोखा तरीका अपनाते हुए एक वीडियो बनाकर वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो की परिकलना प्राचार्य संजय एक्का का है। प्राचार्य एक्का ने स्वयं अपने संगीत प्रतिभा का उपयोग करते हुए “मेरा वोट है मेरा अधिकार” गीत बनाया है। जिसे उन्होंने स्वयं तथा एल्विना एवं बेबी डोरोथी ने गाया है। इस वीडियो को बनाने के लिए विद्यालय के प्रतिभावान एवं सक्रिय शिक्षक शिक्षिकाओं ने वीडियो के लिए विद्यार्थियों की तैयारी करवाया। विद्यार्थियों ने भी अपने प्रतिभा को दिखाने का कोई कसर नहीं छोड़ा। इस वीडियो में विद्यार्थी पूरे एक्शन के साथ गाते हुए मतदाताओं के अधिकार की याद दिला रहे हैं। दूसरी ओर नन्हे विद्यार्थी गण नागरिकों को निडर होकर बगैर किसी लालच के योग्य प्रत्याशी को वोट देने की सीख दे रहे हैं। इसी वीडियो में शिक्षक गण एवं विद्यार्थी मतदाता जागरूकता अभियान से संबंधित पोस्टर प्रदर्शित करते हुए नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस वीडियो को सभी वर्ग के लोगों के द्वारा बहुत ही पसंद किया जा रहा है और इसे अपने संपर्क के सोशल मीडिया में लोग अत्यधिक शेयर भी कर रहे हैं। मतदाताओं को जागृत करने के लिए स्वामी आत्मानंद स्कूल राजिम के प्राचार्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के इस अनोखे प्रयास की काफी प्रशंसा की जा रही है। प्राचार्य ने इस वीडियो अधिक से अधिक शेयर कर जन-जन तक पहुंचाने का निवेदन किया है ताकि निर्वाचन आयोग के शत प्रतिशत मतदान का संकल्प पूरा हो सके।