सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- जिले की चिरमिरी पुलिस ने 24 नग नशीले इंजेक्शन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।उपरोक्त संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज सरगुजा अंकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक जिला मनेन्द्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर सिद्वार्थ तिवारी द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 जिले में शांतिपूर्ण माहौल तथा निर्भीक व निष्पक्ष संपन्न कराये जाने के निर्देश दिए गए हैं।जिसके पालन में जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा जगह-जगह सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।जिले में गठित उड़न दस्ता टीम व पुलिस विभाग द्वारा थाना चिरमिरी क्षेत्रांतर्गत डोमनहिल सेट्रल स्कूल तिराहा के पास दिनांक 23.10.2023 को भी संयुक्त रूप से चेंकिग की जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सोनावनी हरिकिशन दफाई का एक व्यक्ति अवैध मादक नशीली दवा इन्जेक्शन अपने पास रखा है तथा नशीले इन्जेक्शन को खपाने हेतु डोमनहिल बाजार की ओर जा रहा है।मुखबिर की सूचना पर दीपिका मिंज नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी व चुनाव उड़न दस्ता टीम के द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर शानू खान पिता कलाम खांन उम्र 30 वर्ष निवासी सोनावनी हरिकिशन दफाई वार्ड क्र 40 थाना चिरमिरी जिला एमसीबी छ.ग. को गिरफ्त में लिया गया।आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 02-02 एमएल एम्पूल वाला ब्यूनॉर्फिन इंजेक्शन,आई.पी. रेक्सोजेसिक के 02-02 एमएल तथा एविल इंजेक्शन के 10-10 एमएल वायल प्राप्त हुआ।अवैद्य नशीली दवा कुल 24 नग गवाहों के समक्ष आरोपी के पास से जप्त किया गया है।आरोपी को धारा 22(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।इस सम्पूर्ण कार्यवाही में दीपिका मिंज नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी, निरीक्षक दीपेश सैनी थाना प्रभारी चिरमिरी,उप निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह, प्र. आर. लाल मोरध्वज, राजेश सिंह, संजय पाण्डेय, आरक्षक अशोक सिंह,अम्बुज सिंह, उडन दस्ता टीम ए. आर. आई रतन कुमार, वन पाल अर्जुन केरकेटटा, विमलेश पटेल, आनंद पटेल, आर.अमित गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।निरीक्षक दीपेश सैनी ने कहा कि थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार व कारोबारियों पर सतत् निगाह रखा जाकर उनके विरुद्ध निरंतर वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है।
नशीले इंजेक्शन के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार,पुलिस व उडन दस्ता टीम की संयुक्त कार्यवाही।
