कांग्रेस जिला अध्यक्ष भाव सिंह साहू ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज स्वास्थ्य कर्मियों की कार्य को और कोरोना से लड़ने प्रदेश सरकार के अभियान की जमकर तारीफ की
प्रकाश वर्मा सह संपादक ख़बरगंगा
राजिम। जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के अध्यक्ष भाव सिंह साहू आज कोपरा प्रा स्वा केंद्र में कोरोना का वैक्सीन का पहला डोज लगवाया, वैक्सीन लगवाने के बाद उन्होंने आम जनता से निर्भीक होकर वैक्सीन लगाने की अपील की। इस दौरान साहु ने प्रदेश में चल रहे तेज गति से वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया पर प्रदेश सरकार की इस अभियान की तारीफ की साथ ही कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों ने ऐसे विपरीत दौर में भी दिन रात एक कर के अपनी सेवा दे रहे हैं जो तारीफ के काबिल है। इस दौरान जिला कांग्रेस के महामंत्री ठाकुर ओंकार सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी ठाकुर राम साहू संयुक्त महामंत्री राजेश यादव मोती राम साहू रिशु तारक रितेश साहू सोनू टंडन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे
